CM सम्राट चौधरी भव्य धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, गया-बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिखाएंगे हरी झंडी
26 अक्टूबर 2026, 11:43 AM
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में रविवार की रात मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से युवती भी झुलस गई। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई
आपको बता दें कि हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद करतब देख रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आनन-फानन में मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन लड़की पूरी तरह से झुलस गई है। जिसे तुरंत लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट