मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में करेंगे देवी दर्शन, जानिए पूरा कार्यक्रम
17 अक्टूबर 2026, 11:38 AM
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जनता दरबार में जमीन विवाद, वित्तीय सहायता, आधार कार्ड, अतिक्रमण, राशन कार्ड सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
धनबाद से युधिष्ठिर महतो की रिपोर्ट