झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री और जनता मजदूर संघ के नेता स्वर्गीय बच्चा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। धनबाद में उनके आवास सुर्यदेव नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर झरिया की पूर्व पूर्णिमा नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, एकलव्य सिंह समेत परिजन और मजदुर संगठन से जुड़े भारी संख्या मे लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।
मजदूर संगठन से जुडे लोगों ने कहा कि बच्चा सिंह हमेशा उनकी आवाज को पुरजोर तरीके से उठाते रहे थे। उनका पूरा जीवन मजदूर हितों के लिए समर्पित था। वो अपने इलाके के विकास के लिए भी हमेशा आवाज उठाते रहते थे। बच्चा सिंह हमेशा एक अभिभावक की भूमिका में रहते थे।
वहीं इनका यह भी कहना था कि बच्चा सिंह ने अपने राजनीति की शुरुआत झरिया से की थी। अपने दौर में मजदूरों की हक की लड़ाई ने उन्हें झरिया ही नहीं बल्कि पूरे कोयलांचल का नेता माना था। वे झरिया से विधायक निर्वाचित होने के साथ झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री के पद पर भी रह चुके थे।
धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट