संगठन को धार देगी आजसू, पार्टी की मजबूती के लिए हुई बैठक

जिले के मेमको मोड़ स्थित एक रिसॉर्ट में आजसू पार्टी की मीटिंग आयोजित की गयी। इस अहम मीटिंग में आजसू पार्टी के धनबाद जिला पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए।

धनबाद : जिले के मेमको मोड़ स्थित एक रिसॉर्ट में आजसू पार्टी की मीटिंग आयोजित की गयी। इस अहम मीटिंग में आजसू पार्टी के धनबाद जिला पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान के विस्तार, युवा संगठन की सक्रियता, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, धनबाद जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड सम्मेलन जल्द से जल्द करने का निर्णय लिया गया और पार्टी की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, काशीनाथ सिंह, राधेश्याम गोस्वामी, केंद्रीय सचिव प्रमोद चौरसिया, भास्कर ओझा, विनय सिंह, धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हलधर महतो, महिला नेत्री रजनी रवानी सहित पार्टी के कई सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धनबाद से युधिष्ठिर की रिपोर्ट