बोकारो : बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र की झोपड़ी कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मैदान में आयोजित विश्वकर्मा पूजा पंडाल और मेले का उद्घाटन मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
डीएसपी पवन कुमार ने कहा- झोपड़ी कॉलोनी में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा कई दशकों से भव्य रूप से की जाती है
डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि झोपड़ी कॉलोनी में भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा कई दशकों से भव्य रूप से की जाती है। पूजा के साथ सात दिनों तक मेले का भी आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से भगवान विश्वकर्मा के शिल्पकला, नवाचार और सृजन के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी - डीएसपी
डीएसपी पवन ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिनी कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की गई है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट