सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले गौ-पालकों को BSL की चेतावनी, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

बोकारो स्टील सिटी की मुख्य सड़कों पर खुलेआम मवेशियों के विचरण से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, वहीं सड़कों पर मवेशियों के बैठने और घूमने से यातायात भी बाधित होता है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बोकारो स्टील प्रबंधन ने माइकिंग के माध्यम से गौ-पालकों को सख्त निर्देश जारी किया है। प्रबंधन ने कहा है कि वे अपने मवेशियों को खुले में सड़कों पर न छोड़ें, बल्कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें।

प्रबंधन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सड़क पर खुलेआम मवेशी विचरण करते पाए गए तो उनके मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बोकारो इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क पदाधिकारी अभिनव शंकर ने इसकी जानकारी देते हुए गौ-पालकों से सहयोग की अपील की है। प्रबंधन की इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट