बालीडीह में रावण दहन को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक पुख्ता इंतजाम

दशहरा के अवसर पर बालीडीह स्थित शेरशाह मैदान में 21 अक्टूबर की शाम होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।

बोकारो : दशहरा के अवसर पर बालीडीह स्थित शेरशाह मैदान में 21 अक्टूबर की शाम होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। सोमवार की शाम छह बजे मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार और रेल प्रबंधन की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के पहुंचने की संभावना है

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अग्निशमन उपकरण, मेडिकल यूनिट, एंबुलेंस, रोशनी, साफ-सफाई और प्रवेश व निकास द्वारों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। रावण दहन स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग भी की गई है। सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला जवान और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बोकारो पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों की जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची जरूर रखें, ताकि भीड़ में बिछड़ने पर उन्हें परिवार तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट