बिहार की दो महिला शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
21 अगस्त 2026, 9:23 PM
चास थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी के कारोबार का खुलासा करते हुए दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 100 अवैध लॉटरी टिकट और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद टिकट डियर डे कंपनी के नाम से चलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, इस अवैध लॉटरी का नेटवर्क झारखंड के कई जिलों में फैला है और इसका संचालन बिहार से किए जाने की बात सामने आई है।
चास थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि धर्मशाला मोड़ के पास अवैध लॉटरी के कारोबार की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शंकर मोदक और नीरज कुमार सोनी को लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को डिकोड करने में जुटी है और मुख्य कारोबारी तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट