कोयले का ढेर धंसा, 7 लोग दबे, तीन महिलाओं की मौत!

बोकारो (झारखंड)। बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में गुरुवार सुबह करीब 4:45 बजे बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय ग्रामीण जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला चुन रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से कोयले का ढेर धंस गया।

बोकारो (झारखंड)। बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी क्षेत्र स्थित कथारा कोलियरी के नंबर-5 स्टॉकयार्ड में गुरुवार सुबह करीब 4:45 बजे बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीण जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला चुन रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से कोयले का ढेर धंस गया, जिसकी चपेट में 6 महिलाएं और एक पुरुष आ गए।

सभी को इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन महिलाओं की मौत की सूचना है। मृतकों में कौशल्या देवी और पुष्पा देवी की पहचान हुई है, जबकि तीसरी महिला का नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। तीनों बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं।

बेरमो एसडीपीओ रवींद्र सिंह ने घटना की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस और सीसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट