4 महीने में साइबर ठगी के 182 पीड़ितों को लौटाए 42 लाख, 97 लाख पर पुलिस ने लगाया ब्रेक!

साइबर ठगों के मंसूबों पर बोकारो पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। चार महीने में पुलिस ने 182 साइबर पीड़ितों को 42 लाख रुपए वापस दिलाए हैं, जबकि ठगी के करीब 97 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए गए हैं। जल्द ही यह राशि भी पीड़ितों को लौटाई जाएगी।

बोकारो : साइबर ठगों के मंसूबों पर बोकारो पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। चार महीने में पुलिस ने 182 साइबर पीड़ितों को 42 लाख रुपए वापस दिलाए हैं, जबकि ठगी के करीब 97 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराए गए हैं। जल्द ही यह राशि भी पीड़ितों को लौटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीना में 20 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पासबुक, एटीएम कार्ड और नकद राशि भी बरामद की है।

DSP पवन कुमार ने कहा- आजकल साइबर अपराधी APK फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल में सेंध लगा रहे हैं

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी एपीके फाइल के जरिए लोगों के मोबाइल में सेंध लगा रहे हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसी फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का निजी डेटा, नेट बैंकिंग की जानकारी और पासवर्ड तक अपराधियों के हाथ लग सकते हैं। उन्होंने अपील की कि अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें और संदिग्ध ऐप को अनइंस्टॉल करें।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट