ट्रेन के गेट से गिरकर युवक घायल, खतरे से बाहर
26 अक्टूबर 2026, 12:37 PM
बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्ट्रीट-11 में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और धुएं का गुबार देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाई।
झोपड़ी के मालिक संजय कुमार पीछे कचरे में आग लगा रहे थे
जानकारी के अनुसार, झोपड़ी के मालिक संजय कुमार पीछे कचरे में आग लगा रहे थे। पास में भारी मात्रा में रखे थर्माकोल में आग पकड़ ली, जिसके बाद लपटें झोपड़ी तक पहुंच गईं। धर्मेंद्र कुमार बाल्टी में पानी लेकर झोपड़ी के अंदर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झोपड़ी के पास कई अन्य झोपड़ियां और एक स्कॉर्पियो खड़ी थी। आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। धर्मेंद्र के साहस की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट