CISF के सहायक कमांडेंट से चेन छिनतई, अपराधी ने मारा चाकू

बोकारो में अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है। सिटी पार्क के पास चेन छिनतई की घटना सामने आई है। अपराधियों ने बीएसएल प्लांट में तैनात एक सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट हेरमन खेस को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली।

बोकारो में अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है। सिटी पार्क के पास चेन छिनतई की घटना सामने आई है। अपराधियों ने बीएसएल प्लांट में तैनात एक सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट हेरमन खेस को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली और कमांडेंट को चाकू से घायल कर फरार हो गए।

सीआईएसएफ कमांडेंट के अनुसार, वारदात को एक अकेले अपराधी ने अंजाम दिया। घटना सिटी थाना क्षेत्र की है। लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है। वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। चूंकि अधिकांश घटनाएं सिटी थाना क्षेत्र में हो रही हैं।

मामले में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जख्मी कमांडेंट को इलाज के लिए भेजा गया हैं और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट