बोकारो: बैंकों के राष्ट्रीयकरण दिवस पर बैठक, सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 19, 2026, 5:06:00 PM

बैंकों के राष्ट्रीयकरण की 57वीं वर्षगांठ के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉई यूनियन ने बोकारो के सेक्टर-4 स्थित मिलन मंडप में आम बैठक आयोजित की। बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैंक ऑफ इंडिया के बोकारो अंचल के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

यूनियन के अध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि वर्ष 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ था, जिसकी 57वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में नए चार लेबर कोड, राष्ट्रीयकरण दिवस के महत्व तथा आने वाले समय में बैंकिंग उद्योग के कर्मचारियों के सामने खड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सरकार की बैंक निजीकरण की नीतियों का विरोध करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

वहीं, उप महासचिव सिद्धेश नारायण दास ने कहा कि सरकार लगातार किसी न किसी रूप में राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण की कोशिश कर रही है। यूनियन इसका पहले भी विरोध करती रही है और भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए विरोध जारी रखेगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट