राज्य में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती, संयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिली मान्यता
7 सितंबर 2026, 8:13 PM
चास के पुराना बाजार स्थित मछली पट्टी में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी मनभूलू धीवर ने बताया कि भूमि विवाद पूर्व से चल रहा है, जहां मेरे जमीन पर कुछ लोग जबरन घर बना रहे हैं। जब पूछने गए तो चार लोग आए तथा अचानक रॉड और चाकू से हमला कर दिए।
जिसके कारण मनभूलू धीवर को सिर में गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई है, चार टांके लगे हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच इस विवाद को शांत करा जख्मी को इंजुरी काट इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट