बोकारो : दशहरा यानी महादशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की विदाई का समय आया, तो माहौल भक्ति और भावनाओं से भर उठा। बोकारो में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और मां से सुख, समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। मां की विदाई के वक्त कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं। नम आंखों और भारी मन से महिलाओं ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।
लाल सिंदूर से सजे चेहरे, ढाक की गूंज और मां दुर्गा के जयकारे… महादशमी के दिन हर तरफ भक्ति व आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला
आपको बता दें कि लाल सिंदूर से सजे चेहरे, ढाक की गूंज और मां दुर्गा के जयकारे… महादशमी के दिन हर तरफ भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर खुशियां बांटीं और मां दुर्गा से परिवार की सुख-शांति की मंगलकामना की। लेकिन जैसे-जैसे विदाई की घड़ी करीब आई, वैसे-वैसे माहौल भावुक होता चला गया। मां को विदा करते समय महिलाओं की आंखों में आंसू और दिल में अगले साल फिर मां के आगमन की उम्मीद साफ नजर आई।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट