बोकारो के पिंडराजोरा थाना अंतर्गत खेदाडीह बांध गोड़ा साइड निवासी 32 वर्षीय सागर रजवार का शव खेदा डीह के तालाब नुमा डोभा से मिला। मृतक सागर रजवार 3 नवंबर को अपने घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिंडराजोड़ा थाने में दर्ज कराई।
आज शुक्रवार को पिंडरा जोड़ा थाने की पुलिस को खेदाडीह गांव के पास एक तालाब नुमा डोभा में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मृतक के परिजनों को बुलाया। मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की।
उनकी पत्नी मीना देवी ने बताया कि यह सब उनके लापता पति सागर रजवार की है। पुलिस ने प्रथम दृष्टिया डोभा में डूबने से मौत की बात कर रही है। वहीं मृतक की पत्नी मीना देवी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट