विकासशील इंसान पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 21, 2025, 8:03:00 PM

पटना:  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष संतोष सहनी, ब्रज किशोर सिंह , नुरुल होदा सहित कुल 20 नेताओं के नाम है। 

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 20 लोगों को शामिल किया गया है। इस सूची में पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, ब्रज किशोर सिंह, नुरुल होदा,पप्पू चौहान, दिनेश बिंद, बद्री पूर्वे, चंदन सहनी , उमेश सहनी और विनोद बंपर शामिल हैं।

इसके अलावा इस सूची में मिथिलेश यादव, भोगी सहनी, नवीन सिंह, ब्रह्मदेव चौधरी, बैजनाथ सहनी, देव ज्योति, मनीष आनन्द, मधुकर आनन्द, भोगेन्द्र सहनी और सुनीता सहनी शामिल हैं। 

ये सभी स्टार प्रचारक अपनी पार्टी के अलावा महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।