रुझानों में फिर नीतीश सरकार, NDA 181 सीट, महागठबंधन 59 पर आगे

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अबतक के रुझान में NDA क्लीन स्विप करती दिख रही है। नीतीश कुमार की फिर सत्ता में वापसी हो रही है। NDA 181 सीटों पर और महागठबंधन 59 सीटों पर आगे चल रही है

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Nov 14, 2025, 10:56:00 AM

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अबतक के रुझान में NDA क्लीन स्विप करती दिख रही है। नीतीश कुमार की फिर सत्ता में वापसी हो रही है। NDA 181 सीटों पर और महागठबंधन 59 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में JDU को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी जदयू अब बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। वही निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लीड कर रहे हैं।

मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन लगाई गई है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस बार बिहार चुनाव 2 फेज में हुए और 67.10% वोटिंग हुई। ये रिकॉर्ड मतदान रहा। जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा रहा।