नहाय-खाय के साथ 4 दिन के महापर्व छठ की शुरुआत, कद्दू-भात का प्रसाद बनेगा

4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार यानी आज से हो गई है। आज पहला दिन नहाय खाय है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 25, 2025, 9:01:00 AM

4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार यानी आज से हो गई है। आज पहला दिन नहाय खाय है। इसे लेकर पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय समेत पूरे प्रदेश में नदियों के किनारे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

छठ व्रती आज गंगा स्नान और भगवान भास्कर की पूजा करने के बाद नहाय खाय के साथ छठ की शुरुआत कर रहे हैं। बड़ी संख्या में छठ व्रती घाटों पर ही प्रसाद बनाकर भोजन ग्रहण करेंगे। कई व्रती प्रसाद के लिए गंगाजल लेकर घर जाएंगे और प्रसाद बनाएंगे।

इसके साथ ही खरना के प्रसाद के लिए गेहूं को गंगाजल में धोकर सुखाया जाएगा। इस गेहूं को कोई पक्षी, कीड़ा स्पर्श न करें, इसको लेकर खुद व्रती और परिवार के साथ पारंपरिक लोकगीत गाते हुए इसकी रखवाली करेंगे।

पटना में गंगा स्नान करने आई एक व्रती ने बताया, 'ये केवल पर्व नहीं है। ये हमारा इमोशन है। यही एक पर्व है जिसमें पूरी फैमिली जुटती है।