पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
22 अक्टूबर 2026, 7:43 PM
तेजस्वी यादव ने अब राघोपुर विधानसभा सीट पर तेजी पकड़ ली है। 21वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उन्होंने 4937 वोटों की बढ़त बना ली है। 16 राउंड तक पीछे चलने के बाद तेजस्वी ने जबरदस्त वापसी करके सभी को चौंका दिया है।
बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। NDA 196 सीटों पर आगे है, 8 जीत चुकी है। जबकि महागठबंधन 32 पर बढ़त बनाए हुए है।
NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं।
पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। वहीं 91 सीटों पर बढ़त और 2 पर जीत के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।