शाह का RJD पर निशाना: पूछा- शहाबुद्दीन फैमिली को टिकट देने वाले क्या बिहार में विकास करेंगे?

अमित शाह शुक्रवार को छपरा में बीजेपी कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 17, 2025, 2:57:00 PM

अमित शाह शुक्रवार को छपरा में बीजेपी कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। शाह ने इस दौरान लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। लोगों को जंगलराज की यादव दिलाई।

हमारी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाया। बाकी लोग इसका विरोध करते रहे। बिहार के पुनौराधाम में भी अयोध्या की तर्ज पर सीता जी का भव्य मंदिर बनने जा रहा है।

 14 नवंबर को बाद लालू, राबड़ी एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। हम 20 साल के सबसे बड़े बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं। NDA के समर्थन में बिहार की जनता खुलकर बिना डरे मतदान करे।

RJD ने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट दिया है। शहाबुद्दीन जैसे लोगों को टिकट देने वाले बिहार को सुरक्षित रख सकते हैं क्या। मोदी जी और नीतीश जी के हाथों में बिहार सुरक्षित रह सकता है।

कहा कि, हम 20 साल के सबसे बड़े बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाने जा रहे हैं। लोगों से NDA को वोट करने के लिए मुट्ठी भी बंधवाई।

शाह ने लोगों से कहा कि, आप बिना डरे, बिना किसी के दबाव में आए NDA को खुलकर वोट कीजिए। बिहार में विकास सिर्फ हमारी सरकार ही कर सकती है दूसरा कोई नहीं।

सभा के शुरू होने और खत्म होने पर शाह ने बीजेपी कैंडिडेट्स तरैया से जनक सिंह और अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू को खड़े होकर लोगों क कहा।