मोकामा में RJD नेता की दिनदहाड़े हत्या, बाहुबली अनंत सिंह पर FIR; बाहुबली को फांसी दो के नारे लगे

मोकामा में RJD नेता दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुलारचंद जन सुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार के काफिले में शामिल थे। इसी दौरान दूसरे पार्टी के लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 31, 2025, 12:28:00 PM

मोकामा में RJD नेता दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुलारचंद जन सुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार के काफिले में शामिल थे। इसी दौरान दूसरे पार्टी के लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया।

हत्या के बाद से परिवार गुस्से में है। रातभर बॉडी घर पर पड़ी रही। सुबह करीब 11 बजे परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुआ। सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह भी ट्रैक्टर में सवार होकर पोस्टमॉर्टम के लिए निकली हैं। इस दौरान अनंत सिंह को फांसी दो के नारे लगे।

घटना बसावन चक के पास हुई। दुलारचंद के पोते के बयान पर भदौर थाने में अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर और कर्मवीर के अलावा छोटन सिंह और कंजय सिंह समेत दर्जनों अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ है।

इस मामले पर सूरजभान सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का हनन हुआ है। पूरा देश देख रहा है। इलेक्शन कमीशन से आग्रह है कि जांच हो। रिटायर्ड जज की इंक्वायरी बैठाई जाए। सच्चाई सामने आ जाएगी।