बेगूसराय में राहुल गांधी का देसी अंदाज़: मछली पकड़ी और तालाब में लगाई डुबकी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद वो वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ 3KM दूर तालाब में पहुंचे।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Nov 02, 2025, 2:18:00 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद वो वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ 3KM दूर तालाब में पहुंचे।

नाव पर सवार होकर तालाब में गए, फिर मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं। राहुल गांधी ने तालाब में डुबकी भी लगाई।

इस दौरान कांगेस नेता कन्हैया और बेगूसराय सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी नाव पर मौजूद थीं।

इस दौरान उन्होंने PM मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, 56 इंच की छाती वाला डरपोक है। गांधी जी की छाती बड़ी नहीं थी, लेकिन वो किसी से डरते नहीं थे। इंदिरा भी किसी से नहीं डरती थीं।

उन्होंने कहा, 'मोदी डरपोक हैं। इस मर्द से ज्यादा दम इंदिरा में था। मोदी जी ट्रम्प से डरते हैं। 50 बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोला है। मैंने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर बंद कराया है।

राहुल ने कहा, मोदी जी को आप बोलो योग के 3-4 आसन करो हम आपको जिता देंगे। वो करने लगेंगे। आज कहो आप डांस करो, हम जिता देंगे वो डांस करने लगेंगे। चुनाव के बाद अडाणी, अंबानी इनसे जो मांगेंगे ये दे देंगे।