नीतीश कुमार की गोपालगंज में हुंकार: कैंडिडेट्स को मंच पर बुलाया, कहा- "इनकी छतों पर सोलर पैनल लगवा देना, भूलना मत"

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज की हथुआ विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि '2005 के पहले कुछ नहीं था

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 22, 2025, 12:42:00 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज की हथुआ विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि '2005 के पहले कुछ नहीं था। हमने आते ही काम शुरू किया। हमने महिलाओं के लिए काम किया। उन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था।

पहले बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। पटना में 8 घंटे बिजली रहती थी। आज देखिए कहीं बिजली कटती है क्या। 2018 में हमने हर घर में बिजली पहुंचाई।

2005 के पहले लोग परेशान थे। लोगों में डर का माहौल था। पहले वाली सरकार में कुछ काम नहीं हुआ। पहले वाला कोई काम नहीं कर रहा था।

अब उन लोगों को मत देखिएगा। जब से हमारी सरकार बनी है कानून का राज है। कोई झगड़ा झंझट नहीं है। विकास के काम हो रहे हैं। आगे भी होते रहेंगे।'

नीतीश कुमार ने मंच पर कैंडिडेट्स को खड़ा करवाकर कहा- इन सब लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगवा देगा। भूलना मत। उम्मीदवारों ने भी सिर हिलाकर हामी भरी।

CM ने कहा कि, 'हम 5 पार्टियां साथ मैं हैं। सभी पार्टी के लोग जहां-जहां से खड़े हैं। सभी के कैंडिडेट्स को वोट दीजिए और जिताइए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि वोट दीजिएगा या नहीं। हाथ उठाकर बताइए वोट दीजिएगा या नहीं। ऐ उधर वाला हाथ नहीं उठाया है... उठाओ।'