छठ के बाद लौटेंगे प्रवासी, बिहार चुनाव में 14 लाख मतदाता नहीं डाल सकेंगे वोट

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रवासी दीपावली और छठ मनाने के लिए आये हैं, जबकि बिहार में विधानसभा चुनाव का भी आगाज हो गया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 26, 2025, 9:45:00 AM

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रवासी दीपावली और छठ मनाने के लिए आये हैं, जबकि बिहार में विधानसभा चुनाव का भी आगाज हो गया है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है, लेकिन मतदान से पहले ही छठ बाद 20 लाख प्रवासी अपने काम पर वापस लौट जाएंगे। जिस कारण चुनाव में यह प्रवासी भाग नहीं लेंगे।

रेलवे की ओर से नियमित ट्रेनों के अलावा लोगों की वापसी के लिए बिहार से 4000 ट्रेनों सह फेरे लगाने के लिए अधिसूचित किया गया है। जिसमें यात्रियों द्वारा वापसी का रिजर्वेशन करा लिया गया है। 28 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच सबसे अधिक 14 लाख यात्रियों ने वापसी के लिए रिजर्वेशन कराया है, जबकि 6 से 10 नवंबर के बीच 6 लाख यात्रियों ने वापसी के लिए कंफर्म टिकट लिया है।

रेलवे का मानना है कि कंफर्म टिकट लिए हुए यात्रियों के अलावा 28 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच जनरल कोच से 10 लाख यात्री आवागमन कर सकते हैं, जबकि पिछले वर्ष 8 नवंबर को उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व की समाप्ति हुई थी। इसके बाद 8 से 14 नवंबर 2024 के बीच 7 दिनों में लगभग 42 लाख यात्री वापस लौटे थे। यह आंकड़ा रिजर्वेशन और जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की है