चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर: VIP के सकलदेव बिंद भाजपा में शामिल

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को आज बड़ा झटका लगा है। तारापुर विधानसभा से सकलदेव बिंद ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को आज बड़ा झटका लगा है। तारापुर विधानसभा से सकलदेव बिंद ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। बिहार के डिप्टी सीएम व तारापुर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने सकलदेव बिंद को पार्टी की सदस्यता दिलवायी। वहीं सलकबिंद सहित उनके समर्थकों ने सम्राट को गमछा और माला पहनाकर स्वागत किया

सम्राट ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि विभिन्न समाज के लोग पहले से ही हमारे हुआ करते थे। आज कैसे हमसे छूट जाएंगे। विधानसभा का चुनाव हम लड़ रहे हैं। परंतु हम तारापुर को देख नहीं पाएंगे, सकलदेव बिंद तारापुर को देखेंगे।

वहीं सकलदेव बिंद ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हम जैसे लोगों को धोखा देने का काम किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि इस बार के चुनाव जितने नहीं देंगे। टिकट के लिए राजद पार्टी की तरफ से तीन से चार करोड़ की मांग की जा रही थी। राजद पार्टी को केवल बस झूठ बोलने का काम बचा है। परंतु इस बार बिहार में बीजेपी और एनडीए की सरकार बनाकर ही छोड़ेंगे।