मोकामा में ललन सिंह का बयान: “अनंत सिंह को साजिश के तहत फंसाया गया”, दी जेल में बंद बाहुबली को क्लीनचिट

दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से JDU कैंडिडेट अनंत सिंह बेऊर जेल में हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को उनके प्रचार की कमान संभाली है

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Nov 03, 2025, 12:28:00 PM

दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से JDU कैंडिडेट अनंत सिंह बेऊर जेल में हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को उनके प्रचार की कमान संभाली है। ललन सिंह मोकामा में लोगों से मिल रहे हैं और बाहुबली को जिताने की अपील कर रहे हैं।

अनंत सिंह पर हत्या के आरोपों को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, 'बिहार में मोदी-नीतीश की जय-जय है। पूरा बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। हम सब नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।

अनंत का इस पूरे मामले में ये कोई घटना अपने आप नहीं हुआ। कई वीडियो आए। उसको देखने से पता लगता है कि ये पूरी साजिश रची गई थी। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस गहराई तक जांच करेगी। मेरी पुलिस से आग्रह है कि सब का चेहरा उजागर किया जाए। राहुल गांधी के तालाब में स्नान करने के सवाल पर कहा कि वे ऐसे ही करते रहते हैं।'

का चुनाव अनंत सिंह के जेल जाने का पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये घटना अपने आप नहीं हुई है। कई वीडियो सामने आए हैं। उसे देखने से साफ पता चलता है कि घटना के लिए षडयंत्र रचा गया था। पुलिस जांच कर रही है, मैं कहूंगा कि पुलिस सभी षडयंत्रकारियों का चेहरा सामने लाए।