लखीसराय-बेगूसराय सबसे आगे, पटना में सबसे कम मतदान, अब तक 27.65 फीसदी हुई वोटिंग

पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में छह नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 27.65% दर्ज किया गया

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Nov 06, 2025, 12:18:00 PM

पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में छह नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 27.65% दर्ज किया गया। मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.04%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52%, वैशाली में 28.67%, समस्तीपुर में 27.92%, बेगूसराय में 30.37%, खगड़िया में 28.96%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.32%, शेखपुरा में 26.04%, नालंदा में 26.86%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76% तथा बक्सर में 28.02% मतदान दर्ज किया गया। इनमें बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग हुई है।

आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुडयारी गांव की बूथ संख्या 404, 405 पर बूथ कैपचरिंग की खबर पर SP अजय कुमार दलबल के साथ पहुंचे।