मोकामा से जन सुराज के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के काफिले पर हमला, एक की मौ'त, कैंडिडेट बोला- घेरकर लाठी-डंडे बरसाए

मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 30, 2025, 4:49:00 PM

मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें उनके चाचा दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इसमें उनके काफिले में शामिल एक राजद नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दुलारचंद यादव जनसुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल थे।

जनसुराज के नेताओं ने बताया कि हमारे कैंडिडेट का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था। अचानक से अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना घोसवारी की है।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया, हम लोग पीयूष प्रियदर्शी के काफिले के 10 गाड़ी के पीछे थे। सामने से अनंत सिंह का काफिला आ रहा था। दोनों काफिले गुजरे तो अनंत सिंह के समर्थकों ने प्रियदर्शी की गाड़ी पर हमला किया

बाढ़ का दुलार चंद यादव पटना जिले के टाल क्षेत्र का एक कुख्यात अपराधी माना जाता था। वो जमीन कब्जा, रंगदारी, फायरिंग, मारपीट और अवैध वसूली जैसे कई गंभीर मामलों में आरोपी था। 2019 में तत्कालीन ASP लिपी सिंह ने इसकी गिरफ्तारी की थी। दुलारचंद पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।