पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
22 अक्टूबर 2026, 7:43 PM
बिहार में वोटों की गिनती जारी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 202 सीटों के साथ आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है।
महागठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी का इस चुनाव में बुरा हाल है। मुकेश सहनी की पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं चल रही है। सहनी की पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
पार्टी के इस खराब प्रदर्शन पर अब मुकेश सहनी का बयान सामने आ गया है। VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं...माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे(हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है..."