बिहार चुनाव: RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, 12 सीटों पर कांग्रेस से टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। 12 सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारे गए हैं। 24 महिलाओं को टिकट दिया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Oct 20, 2025, 11:29:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। 12 सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारे गए हैं। 24 महिलाओं को टिकट दिया है।

तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ RJD कोई कैंडिडेट खड़ा नहीं किया है। कहलगांव, सुल्तानगंज से कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारे गए हैं। बेलहर से JDU सांसद गिरधारी यादव के बेटे को टिकट दिया गया है।

बिहारीगंज सीट से रेणु कुशवाहा को टिकट मिला है। वे पहले JDU कोटे से मंत्री थीं। जमुई जिले के झाझा से RJD ने 5 बार के विधायक, 2 बार सांसद रहे, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जय प्रकाश यादव को टिकट दिया है।