नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट की आंसर की को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह कि एनटीए ने तीन विषयों को छोडकर अन्य विषयों की आंसर की को जारी किया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी को छोड़कर अन्य विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। दरअसल इन विषयों के प्रश्न पत्र में अलग अलग तरह की गलतियों के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद एक कमेटी का गठन किया गया था। इन आंसर की पर उम्मीदवार 18 अगस्त तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एनटीए की तरफ से यह कहा गया है कि उम्मीदवार एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी गयी जानकारी को ही अधिकृत माने।
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की को उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर, 'Challenge of Provisional Answer Keys for UGC-NET June 2026' लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद यहां नया पेज खुलेगा। इसके बाद उम्मीदवार यहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और उसके बाद सब्मिट करें। सब्मिट करने के बाद स्क्रीन पर यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर-की खुल जाएगी। आंसर की को उम्मीदवार जांच कर सकते हैं और इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।