बिहार में STET 2026 का आयोजन होगा। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। एसटीईटी-2026 परीक्षा (STET 2026) के लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपडेट जारी किया है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने यह जानकारी दी है।
एसटीईटी-2026 परीक्षा (STET 2026) की विज्ञप्ति 14 अगस्त तक जारी होगी। समाचार पत्रों में परीक्षा की विज्ञप्ति प्रकाशित होगी। आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी इसी विज्ञप्ति में होगी। STET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने यह जानकारी दी है। एसटीईटी के आयोजन से 2024-26 सत्र के डीएलएड एवं बीएड अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।
बता दें कि एसटीईटी के लिए स्टूडेंट्स लगातार मांग कर रहे थे। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना था कि अगर टीआरई-4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती) से पहले एसटीईटी का आयोजन होता है तो वे भी शिक्षक बहाली में हिस्सा ले सकेंगे। अब यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर के जरिए कराई जाएगी। इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी एमसीक्यू टाइप के होंगे। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 जो होगा वह कक्षा 9वीं और 10वीं का टीचर बनने के लिए होगा। पेपर-2 का आयोजन कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए किया जाएगा।
बता दें कि बिहार STET परीक्षा 2026 का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा कक्षा 9-12 के शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जाता है। बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी 2026 के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं, जिन्हें आधिकारिक अधिसूचना में जारी किया गया है। बीएसईबी ने राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं।