4-4 लाख छात्र, खाना लेकर शुरू की थी टीचिंग, कौन हैं रोशन आनंद सर? खान सर कोचिंग विवाद में पुलिस ने लिया हिरासत में

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद उनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। आज पटना के फेमस शिक्षकों में रोशन आनंद सर का भी नाम आता है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 03, 2026, 3:13:00 PM

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद उनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। रौशन आनंद ने कभी एक छोटे से गांव से निकलकर संघर्षों के बीच अपना करियर बनाया था। आज पटना के फेमस शिक्षकों में रोशन आनंद सर का भी नाम आता है। 

खान सर के साथ ही पटना के फेमस शिक्षकों में रोशन आनंद सर का भी नाम आता है। ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के नाम से उनकी कोचिंग चलती है। स्टूडेंट्स में इनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। खान सर के प्रतिद्वंदी माने जाते हैं. अक्सर दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है। रौशन आनंद सर बिहार के सहरसा से आते हैं  उनका जन्म बिहार के सहरसा जिले के धमसेना गांव में हुआ। वह बहुत साधारण परिवार से आते हैं।  उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा है और आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था। बचपन से ही उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई की। 

रौशन आनंद ने करीब 15 साल की उम्र में पढ़ाई और करियर बनाने के लिए घर छोड़कर पटना पहुंच गए।  यहां उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। बाद में वे कोटा भी गए, जहां देशभर के छात्रों की तरह उन्होंने इंजीनियरिंग की तैयारी की। उन्होंने AIEEE परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया।  इसके बाद उन्हें BIT मेसरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला हालांकि आर्थिक परिस्थितियों और अन्य चुनौतियों के कारण उनका इंजीनियर बनने का सपना पूरा नहीं हो सका और उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने के बाद रौशन आनंद ने हर युवा की तरह सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की। उन्होंने बिहार पुलिस, BPSC और UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया। साल 2014 में रौशन आनंद बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन फिजिकल टेस्ट पास नहीं कर सके। इतना ही नहीं वह BPSC की परीक्षाओं में भी इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन सूची में जगह नहीं बना पाए। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी और हार नहीं मानी।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान ही रौशन आनंद ने छात्रों को पढ़ाना शुरू किया। शुरुआती दिनों में वह कई बार छात्रों को पढ़ाने के बदले फीस की जगह खाना ही लेते थे। धीरे-धीरे उन्होंने टीचिंग को अपना पेशा बना लिया और छात्रों के बीच लोकप्रिय होने लगे। रौशन आनंद ने 1 सितंबर 2017 को ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी की शुरुआत की। धीरे-धीरे छात्रों की संख्या बढ़ती गई और आज ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी बिहार के चर्चित कोचिंग संस्थानों में गिनी जाती है। 

रौशन आनंद ने "ज्ञान बिंदु जी.एस एकेडमी" की शुरुआत सिर्फ 4 बच्चों के साथ की थी। लेकिन उनका पढ़ाने का तरीका इतना प्रभावी था कि चार से बढ़ते-बढ़ते संख्या हजारों में पहुंच गई। आज उनकी पहुंच 4 लाख से अधिक छात्रों तक है। वह ज्ञान बिंदु जी.एस एकेडमी कोचिंग सेंटर के संस्थापक और डायरेक्टर भी हैं।  खास तौर पर बिहार पुलिस, SSC, रेलवे, बैंकिंग और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। 

पटना के फेमस शिक्षकों में रोशन आनंद सर का भी नाम आता है। रौशन आनंद की सफलता में उनके साथी शिक्षक बिट्‌टू झा सर का भी बड़ा योगदान है। 2017 से ही वह रोशन जी के साथ हैं। कोचिंग में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी बिट्टू झा सर पढ़ाते हैं, जबकि रोशन सर इतिहास, राजनीति और भूगोल जैसे विषयों की तैयारी कराते हैं। 

बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मछुआटोली में प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग संस्थान (खान ग्लोबल स्टडीज) पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला किया गया। खान सर के कोचिंग संस्थान पर कथित पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों की पहचान की और कार्रवाई शुरू की।