रांची यूनिवर्सिटी ने पीजी सत्र 2025-27 में नामांकन को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पीजी के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार अब दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार करना होगा, जो 13 जून को जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित विभागों और कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से नियमित रूप से पोर्टल और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शेड्यूल में बदलाव किया गया है। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी कराई जाएगी। जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आएगा, उन्हें अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करना होगा। रांची यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी है, ताकि मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो। दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर दाखिले में दिक्कत आ सकती है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं और पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचते हुए विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि नामांकन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।