NEET विवाद पर GOAL Institute के Bipin Singh ने दी प्रतिक्रिया, कहा-छात्रों का आत्मविश्वास कमजोर नहीं होने देंगे

NEET विवाद पर GOAL Institute के Bipin Singh ने दी प्रतिक्रिया, कहा-छात्रों का आत्मविश्वास कमजोर नहीं होने देंगे

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : May 12, 2026, 7:36:00 PM

देशभर में NEET परीक्षा को लेकर उठे पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। परीक्षा रद्द होने की संभावनाओं और लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की खबरों के बीच मेडिकल प्रवेश परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लंबे समय से तैयारी कर रहे छात्र भविष्य को लेकर असमंजस और मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं।

कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार सामने आने वाली पेपर लीक की घटनाएँ मेहनती छात्रों के भरोसे को कमजोर करती हैं। छात्रों का मानना है कि ऐसी परिस्थितियाँ उनकी वर्षों की तैयारी और सपनों पर सीधा असर डालती हैं।

इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए GOAL Institute के Founder और Managing Director Bipin Singh ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा में गड़बड़ियों की खबरें छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई छात्र लगातार कई वर्षों तक कठिन परिश्रम करता है और फिर परीक्षा प्रणाली पर ही सवाल उठने लगते हैं, तो उसके भीतर असुरक्षा और तनाव की भावना पैदा होना स्वाभाविक है।

उन्होंने बताया कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए GOAL Institute ने छात्रों को दोबारा तैयारी में सहायता देने के उद्देश्य से “Re-NEET Success Support Program” शुरू करने का निर्णय लिया है। इस विशेष पहल के तहत केवल GOAL Institute ही नहीं, बल्कि अन्य संस्थानों के छात्रों को भी तैयारी में मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

संस्थान की ओर से छात्रों के लिए नि:शुल्क टेस्ट, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और पर्याप्त समय मिलने की स्थिति में फ्री क्रैश कोर्स जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य छात्रों को उनकी कमियों की पहचान कराकर बेहतर रणनीति के साथ दोबारा परीक्षा की तैयारी के लिए तैयार करना है।

Bipin Singh ने भरोसा जताया कि यदि छात्र अनुशासित तरीके से इस कार्यक्रम का लाभ लेते हैं, तो वे Re-NEET में और अधिक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि GOAL Institute हर परिस्थिति में छात्रों के साथ खड़ा है और उनका प्रयास केवल अकादमिक सहायता तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों का मनोबल मजबूत बनाए रखने पर भी केंद्रित है।

शिक्षा जगत में इस पहल को ऐसे समय में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जब बड़ी संख्या में छात्र मानसिक दबाव और भविष्य की अनिश्चितता से गुजर रहे हैं।