खान सर का कोचिंग सेंटर बंद, हमले के बाद सड़क पर उतरे छात्र, हाथ जोड़कर करनी पड़ी अपील, भारी बवाल

ब‍िहार की राजधानी पटना के मुसल्‍लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 03, 2026, 11:19:00 AM

ब‍िहार की राजधानी पटना के मुसल्‍लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए कोचिंग पहुंचे, लेकिन हालात को देखते हुए खान सर ने क्लास लेने से साफ इनकार कर दिया। वहीं सैकड़ों छात्र-छात्राएं खान सर के आवास के बाहर जुट गए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

हालाकि खान सर की ओर से दर्ज कराए गए केस में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से साफ इनकार किया है। बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनके शिक्षक की सुरक्षा की गारंटी नहीं देता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

खान सर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी। इसके बाद परिसर और आसपास के इलाके में खान सर जिंदाबाद के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। प्रदर्शन के दौरान छात्र लगातार खान सर के समर्थन में नारेबाजी करते रहे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। इस बीच खान सर अपने घर की बालकनी में दिखाई दिए। उन्होंने हाथ जोड़कर छात्रों से शांति बनाए रखने और सड़क खाली करने की अपील की। 

खान सर ने प्रदर्शन के दौरान छात्र लगातार खान सर के समर्थन में नारेबाजी करते रहे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। इस बीच खान सर अपने घर की बालकनी में दिखाई दिए। उन्होंने हाथ जोड़कर छात्रों से शांति बनाए रखने और सड़क खाली करने की अपील की। खान सर ने छात्रों  से कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे किसी तरह की अव्यवस्था न फैलाएं और अपने घर लौट जाएं। 

पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद खान ग्लोबल स्टडीज को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।  घटना के बाद से अब तक कोचिंग में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है।  स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खान सर स्वयं कोचिंग सेंटर की बालकनी में पहुंचे और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की।  उन्होंने बार-बार छात्रों से सड़क खाली कर अपने-अपने घर लौटने का अनुरोध किया।  हालांकि, खान सर की अपील के बावजूद छात्र मौके से हटने को तैयार नहीं दिखे और लगातार नारेबाजी करते रहे।  छात्रों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनके शिक्षक की सुरक्षा की गारंटी नहीं देता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।


बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मछुआटोली में प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग संस्थान (खान ग्लोबल स्टडीज) पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला किया गया।  मंगलवार देर शाम करीब 15 से 20 उपद्रवियों ने कोचिंग परिसर में जबरन घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस हमले के दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ  मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के खान सर ने शुरुआती बयानों में मौके पर 8 से 10 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग का दावा किया गया था। अब गोलीबारी वाले बयानपर सफाई देते हुए खान सर ने कहा कि गोलीबारी संबंधी बयान गार्ड से मिली जानकारी के आधार पर दिया गया था।