राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार भेंट की।

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने तथा प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक व प्रेरणादायी चर्चा हुई।

शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को राज्य के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी दी। माननीय राज्यपाल ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और समावेशी विकास को निरंतर प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बता दें कि राज्य में टीआरइ 4 के विज्ञापन को निकालने को लेकर इन दिनों छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस संबंध में शिक्षा विभाग जल्द की बडा कदम उठा सकता है। शिक्षा मंत्री ने टीआरई 4 को लेकर बयान दिया था कि 32,388 से अधिक पदों के लिए अधियाचना बीपीएससी को भेजी जा चुकी है। एसटीईटी अपीयरिंग छात्रों को भी टीआरई-4 के आवेदन में पूरा मौका मिलेगा, हालांकि परीक्षा में बैठने के लिए एसटीईटी पास होना अनिवार्य होगा। छूटे हुए विषयों की सीटों पर जल्द निर्णय लेकर आयोग को भेजा जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को शिक्षा मंत्री की राज्यपाल से हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।