पटना : पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (PUTA) के चुनाव में डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव अध्यक्ष चुने गए हैं। डॉ. शेखर को महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। चुनाव में कुल 419 शिक्षक मतदाताओं में से 402 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में महज दो वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रो. (डॉ.) शंकर कुमार को हराकर जीत का परचम लहराकर सबको सकते में डाल दिए हैं। डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव पीयू सिंडिकेट सदस्य एवं पटना साइंस कॉलेज के सांख्यिकी विभाग के शिक्षक हैं। इसके साथ ही पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ को नई टीम मिल गई है।
शिक्षक संघ के नए नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया 4 अक्टूबर को पूरी हो गई
पटना विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ के नए नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया बुधवार चार अक्टूबर को पूरी हो गई। पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (पुटा) के चुनाव में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया। इस चुनाव में डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि डॉ. शेखर को महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनावी जंग में तालठोक रहे थे। जिसमें विजेता डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव को कुल 127 वोट हासिल हुआ है तो उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रो. (डॉ.) शंकर कुमार को 125 वोट मिला है। तीसरे नंबर पर रहे प्रो. (डॉ.) शिवसागर प्रसाद को 102 और महज 42 वोट हासिल कर डॉ. सुप्रिया कृष्णन चौथे स्थान पर रहे।
पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव 4 नवंबर 2026 को संपन्न हुआ
पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव चार नवंबर 2026 को संपन्न हुआ। इस चुनाव में कुल 419 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मतदान के लिए वैध पात्र थे। इनमें से 402 शिक्षकों ने वोट डाला। इस तरह मतदान में करीब 96 प्रतिशत शिक्षकों की भागीदारी रही। चुनाव में शिक्षकों की इतनी बड़ी भागीदारी को नई कार्यकारिणी के गठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मतदान के बाद विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।
इस चुनाव में डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की
इस चुनाव में डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. सलीम जावेद और प्रो. अर्चना जायसवाल निर्वाचित हुईं। डॉ. शेखर को महासचिव चुना गया। इसके अलावा डॉ. शोभन चक्रवर्ती और डॉ. हरीश दास को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. मो. जियाउल हसन भी केंद्रीय समिति के लिए निर्वाचित हुए हैं। पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नई केंद्रीय समिति में अलग-अलग पदों पर शिक्षकों को चुना गया है।
केंद्रीय समिति के अलावा समाज विज्ञान संकाय और विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से भी शिक्षकों ने जीत हासिल की
केन्द्रीय समिति के अलावा समाज विज्ञान संकाय और विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से भी शिक्षकों ने जीत हासिल की। समाज विज्ञान संकाय से डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. शशि गुप्ता निर्वाचित हुए। वहीं, मगध महिला कॉलेज से डॉ. रिशु राज और डॉ. संजय कुमार प्रियदर्शी ने जीत दर्ज की। पटना कॉलेज से डॉ. राधे श्याम और डॉ. अनिल कुमार अकेला निर्वाचित हुए। इस तरह चुनाव में अलग-अलग संकायों और कॉलेजों के शिक्षकों को प्रतिनिधित्व मिला है।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में अब नए नेतृत्व की जिम्मेदारी शुरू होगी
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ में अब नए नेतृत्व की जिम्मेदारी शुरू होगी। अध्यक्ष, महासचिव और अन्य निर्वाचित सदस्यों के सामने शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनके हितों के लिए काम करने की जिम्मेदारी होगी। चुनाव में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी ने नई टीम के गठन को महत्वपूर्ण बना दिया है। अब शिक्षकों की नजर नई कार्यकारिणी के कामकाज और आगामी फैसलों पर रहेगी।