CBSE 12वीं रिजल्ट में Adarsh Vikas Vidyalaya के छात्रों का जलवा, कई विद्यार्थियों को 90% से अधिक अंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं Adarsh Vikas Vidyalaya के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 14, 2026, 11:11:00 AM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल CBSE 12वीं क्लास के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। यह पिछले साल से 3% कम है। 

वहीं Adarsh Vikas Vidyalaya के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। 

विद्यालय के टॉपर्स में आशीष कुमार सिंह (94.80%), सृष्टि कुमारी (94.40%), आदित्य कुमार (93.20%), मानिनी तिवारी (93.20%), सौरभ कुमार (91.20%) एवं अन्य विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए। साथ ही 16 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 75 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए। 

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या Dr. Priyambada ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल CBSE 12वीं क्लास के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है। यह पिछले साल से 3% कम है। लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा है। कुल 94,028 छात्रों ने 90% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं। वहीं, 17,113 बच्‍चों ने 95% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं। लड़कियों का रिजल्‍ट 88.86% रहा है, जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 82.23% रहा है।