BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क की तारीख में विस्तार कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से दी गयी।

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 के ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क की तारीख में विस्तार कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से दी गई है।

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि में विस्तार कर दिया गया है - BSEB अध्यक्ष

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बुधवार को जानकारी दी कि विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि में विस्तार कर दिया गया है। अब इस परीक्षा के लिए आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आज समाप्त हो रही है, जिसकी अवधि में आज विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in के माध्यम से हर हाल में 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क इस पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए करेंगे।

Trending News

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
21 अक्टूबर 2026, 4:58 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
21 अक्टूबर 2026, 4:55 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
21 अक्टूबर 2026, 4:45 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
21 अक्टूबर 2026, 4:38 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
21 अक्टूबर 2026, 4:30 PM