CM सम्राट चौधरी के 4 बड़े फैसले के बीच बड़ी खुशखबरी, BPSC TRE 4 में बढ़ेंगी सीटें

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की बहाली की जाएगी।हालांकि इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों का आकलन जारी रहने के कारण आगे संख्या बढ़ने की संभावना भी बताई जा रही है।

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की बहाली की जाएगी। शिक्षा विभाग ने 29 जुलाई को BPSC को TRE-4 के लिए 32,388 शिक्षकों की अधियाचना भेजी है। माना जा रहा है कि इसको लेकर बीपीएससी के द्वारा जल्द नोटिफिकेशन निकाला जा सकता है, हालांकि इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षा विभाग की ओर से रिक्त पदों का आकलन जारी रहने के कारण आगे संख्या बढ़ने की संभावना भी बताई जा रही है। TRE-4 में 34 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की संभावना है। शिक्षा विभाग की ओर से 2 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ने के संकेत दिए गए हैं।  

बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) के चौथे चरण में गणित और विज्ञान में सबसे ज्यादा रिक्तियां हैं। 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों के पद बढ़ेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से रिक्तियां मांगी है। अभी के ताजा अपडेट के अनुसार 9वीं से 12वीं तक लगभग 20 हजार शिक्षकों की बहाली होनी है। हालांकि अब इसमें  2 हजार से ज्यादा सीटें बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। TRE-3 के बाद खाली सीटों का ब्योरा मांगा गया है।  14 विषयों में रिक्त पदों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिलों से आंकड़े मिलने के बाद TRE-4 में और पद जुड़ेंगे।  पहले 32,388 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया था। रिक्तियों के आंकड़े जुड़ने पर संख्या 34 हजार से पार होने की संभावना है। 

इससे पहले रविवार को बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने छात्रों को लेकर चार बड़े ऐलान किए हैं।  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति, परीक्षा सुधार समिति, विशेष सहयोग शिविर और छात्र कल्याण के लिए अलग निदेशालय की पहल को सरकार ने सामने रखा है।  सरकार एक ओर शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा सुधार की बात कर रही है तो दूसरी तरफ बड़ी शिक्षक भर्ती का रास्ता भी आगे बढ़ा रही है। 

बता दें कि शिक्षा विभाग ने 29 जुलाई को BPSC को TRE-4 के लिए 32,388 शिक्षकों की अधियाचना भेजी है।  इसमें कक्षा 1 से 5 तक 3,847, कक्षा 6 से 8 तक 8,563, कक्षा 9 से 10 तक 3,877 और कक्षा 11 से 12 तक 16,101 पद शामिल हैं।  विशेष बात यह है कि 9वीं से 12वीं तक के पदों में गणित, विज्ञान और कॉमर्स जैसे विषयों में बड़ी संख्या में अवसर हैं।  

अभी तक BPSC TRE 4 में शिक्षकों के पद

कक्षा 1 से 5 तक : 3847 पद

कक्षा 6 से 8 तक : 8563 पद

कक्षा 9 से 10 तक : 3877 पद

कक्षा 11 से 12 तक : 16101 पद

कक्षा 1 से 5 तक

सामान्य विषय - 3065

उर्दू-757

बांग्ला - 25

कुल-3847

6 से 8 में विषयः रिक्तियां

विज्ञान व गणित - 2188

अंग्रेजी- 1929

संस्कृत- 1225

सामाजिक विज्ञान- 1190

हिंदी- 1096

उर्दू-935

कुल-8563

9 से 10 में विषयवार रिक्तियों की संख्या

सामाजिक विज्ञान- 756

अंग्रेजी- 696

उर्दू-660

गणित - 570

विज्ञान- 463

हिंदी- 361

संस्कृत - 322

शारीरिक शिक्षा- 47

संगीत - 2

कुल-3877

11वीं-12वीं के लिए विषयवार रिक्तियां

1. रसायन- 3695

2. भौतिक- 1758

3. अंग्रेजी- 1321

4. वनस्पति विज्ञान- 1078

5. मनोविज्ञान - 1030

6.उर्दू- 877

7. संस्कृत- 746

8. हिंदी- 739

9. संगीत- 736

10. राजनीति शास्त्र- 665

11. गणित - 657

12. इतिहास - 608

13. जंतु विज्ञान- 449

14. गृह विज्ञान- 418

15. कंप्यूटर विज्ञान- 407

16. समाजशास्त्र- 266

17. भूगोल- 176

18. अर्थशास्त्र - 138

19. व्यवसायिक अध्ययन - 133

20. दर्शनशास्त्र - 80

21. लेखाशास्त्र - 66

22. उद्यमशीलता - 58

कुल-16,101