बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के फाइनल परिणाम को जारी कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने इस परिणाम को जारी किया। बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में श्रद्धा पांडे टॉपर बनी हैं। बता दें कि फाइनल रिजल्ट में कुल 5401 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम सूची को जारी किया है।
आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्रद्धा पांडे बीपीएससी की टॉपर बनी है। बता दें कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रिटेन एग्जाम का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किया गया था और इसे राजधानी के 32 एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया गया था। परीक्षा में 20 हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। मेंस के रिजल्ट को पिछले साल दिसंबर में माह में घोषित किया गया था।
आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार टॉपर श्रद्धा पांडे को 593 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर शशांक गौरव हैं। शशांक को 592 नंबर मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर आयुष विजय हैं। इन्हें भी 592 नंबर प्राप्त हुए हैं। टॉप 10 में पांच पुरूष और पांच महिला अभ्यर्थी हैं। जबकि टॉप 100 में 45 महिला अभ्यर्थी हैं।
70वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी
जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ 455
कुल 2017 पदों पर होगी बहाली
श्रद्धा पाण्डेय बनीं टॉपर, 593 अंक
शशांक गौरव दूसरे स्थान पर, 592 अंक
आयुष विजय तीसरे स्थान पर, 592 अंक
जनरल कैटेगरी की कट-ऑफ 528 अंक