रिफॉर्म से परफॉर्म की ओर बढ़ेगा बिहार, बच्चों की ब्रेन मैपिंग पर विचार: शिक्षा मंत्री

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बडा और अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में शिक्षा विभाग अब रिफॉर्म से परफॉर्म की तरफ बढ रहा है।

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बडा और अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में शिक्षा विभाग अब रिफॉर्म से परफॉर्म की तरफ बढ रहा है।

राज्य के कटिहार जिले में शिक्षा विभाग की अहम बैठक के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। मंत्री ने जिला पदाधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार का शिक्षा विभाग अब रिफॉर्म से परफॉर्म की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार बच्चों की ब्रेन मैपिंग पर विचार किया जा रहा है। इसका मकसद बच्चों की रुचि और क्षमता को समझकर उसी के अनुसार उनकी पढ़ाई और भविष्य की दिशा तय करना है। 

मंत्री के मुताबिक इससे बच्चों की प्रतिभा को सही मंच मिलेगा और बेहतर बिहार के निर्माण में मदद मिलेगी। वहीं नेपाल में बाढ़ के बाद सीमांचल के कई जिलों में स्कूल और स्कूलों तक जाने वाली सड़कें जलमग्न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द पटना में बैठक होगी। बैठक में बाढ़ प्रभावित स्कूलों और आवागमन की समस्या को लेकर जरूरी निर्णय लिया जाएगा। 

शिक्षा मंत्री ने कटिहार के भवनहीन विद्यालयों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों की समस्या का जल्द समाधान करने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का फोकस सिर्फ स्कूलों की संख्या बढ़ाने पर नहीं बल्कि बच्चों को बेहतर और उनकी जरूरत के मुताबिक शिक्षा देने पर है।

कटिहार से तौकिर की रिपोर्ट