बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि बिहार एसटीईटी (Bihar STET 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक एसटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) STET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 (कक्षा नौवीं और 10वीं) माध्यमिक स्तर के विषयों के लिए होगा, जबकि पेपर 2 (कक्षा 11वीं और 12वीं) उच्च माध्यमिक स्तर से जुड़े विषयों के लिए होगा।
कौन कर सकता आवेदन?
पेपर 1 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बीएड या निर्धारित योग्यता रखने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे। वहीं पेपर 2 के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड या नोटिफिकेशन में बताई गई दूसरी योग्यताओं को पूरा करना जरूरी होगा। अलग-अलग विषयों के लिए योग्यता में अंतर हो सकता है। इसलिए नोटिफिकेशन में विषय वाइज योग्यता जरूर चेक करनी होगी।
बिहार STET आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल रखी गई है। अधिकतम आयु पुरुष कैंडिडेट के लिए 37 साल और महिला कैंडिडेट के लिए 40 साल बताई गई है। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
बिहार STET आवेदन फीस
सामान्य, बीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 960 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करें उन्हें 760 रुपये और डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1140 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
बिहार STET परीक्षा पैटर्न
बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन कंप्यूटर मोड (CBT) में किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 का आयोजन कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए होता है। जबकि पेपर-2 11वीं और 11वीं कक्षा के लिए होता है। ढाई घंटे की इस परीक्षा में 150 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 100 अंकों के प्रश्न मुख्य विषय के होंगे और 50 अंक टीचिंग आर्ट्स और अन्य योग्यताओं से जुड़े होंगे।
बिहार STET के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स
सामान्य वर्ग- 50% अंक
पिछड़ा वर्ग- 45.50% अंक
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 42.50% अंक
एससी/एसटी- 40% अंक
सामान्य वर्ग – 50% यानी 75 अंक
पिछड़ा वर्ग – 45.5% यानी 68.25 अंक
अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5% यानी 63.75 अंक
SC/ST – 40% यानी 60 अंक
दिव्यांग अभ्यर्थी – 40% यानी 60 अंक
महिला अभ्यर्थी – 40% यानी 60 अंक
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
परीक्षा के दो पेपर होंगे
पेपर-I: माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षक बनने के लिए।
पेपर-II: उच्च माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षक बनने के लिए।
पेपर-I के विषय
पेपर-I में प्रमुख रूप से निम्न विषय शामिल हैं:
हिन्दी, उर्दू, संस्कृत, बंगला, मैथिली, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला, नृत्य और विशेष विद्यालय अध्यापक।
पेपर-II के विषय
पेपर-II में निम्न विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी:
हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बंगला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जंतु विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत।
पेपर-I के लिए शैक्षणिक योग्यता
सामान्य विषयों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री तथा B.Ed. की योग्यता होनी चाहिए।
NCTE के निर्धारित नियमों के अंतर्गत कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर और B.Ed. वाले अभ्यर्थियों के लिए भी पात्रता का प्रावधान है।
इसके अलावा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से चार वर्षीय B.A.Ed./B.Sc.Ed. जैसी निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी संबंधित नियमों के तहत पात्र हो सकते हैं।
पेपर-II के लिए शैक्षणिक योग्यता
सामान्य विषयों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और B.Ed. आवश्यक है।
NCTE के नियमों के अनुसार 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर और B.Ed. की योग्यता भी निर्धारित मामलों में मान्य होगी।
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा चार वर्षीय B.A.Ed./B.Sc.Ed. जैसी मान्य शिक्षक शिक्षा योग्यता भी स्वीकार की जा सकती है।
कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातकोत्तर तथा तीन वर्षीय एकीकृत B.Ed.-M.Ed. वाले अभ्यर्थियों के लिए भी पात्रता का प्रावधान है।
कंप्यूटर साइंस में B.Ed. की अनिवार्यता नहीं
कंप्यूटर साइंस विषय के अभ्यर्थियों के लिए B.Ed. अनिवार्य नहीं रखा गया है। इसके लिए निर्धारित योग्यता में B.E./B.Tech Computer Science/IT या समकक्ष डिग्री, M.Sc Computer Science, MCA तथा नोटिस में निर्धारित अन्य कंप्यूटर संबंधी योग्यताएं शामिल हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया
पहला चरण – Registration
अभ्यर्थी को अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
OTP Verification के बाद User ID/Registration Number और Password प्राप्त होगा।
दूसरा चरण – Application Form
User ID और Password से Login करके व्यक्तिगत विवरण, पता, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, पेपर और विषय आदि की जानकारी भरनी होगी।
तीसरा चरण –Fee Payment
निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking या उपलब्ध ऑनलाइन Payment Gateway से करना होगा।
फोटो और हस्ताक्षर
अभ्यर्थी को हाल का रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो अपलोड करना होगा।
फोटो का बैकग्राउंड सफेद या हल्के रंग का होना चाहिए।
फोटो में चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए।
टोपी, चेहरे को ढकने वाला कपड़ा या काला चश्मा पहनकर फोटो नहीं होना चाहिए।
फोटोग्राफ का निर्धारित आकार लगभग 20 KB से 100 KB और निर्धारित डायमेंशन 3.5 सेमी × 4.5 सेमी दिया गया है।
हस्ताक्षर सफेद कागज पर काली स्याही से होना चाहिए और उसका निर्धारित फाइल साइज लगभग 10 KB से 50 KB है।
आवेदन में आवश्यक प्रमाण पत्र
अभ्यर्थियों को आवश्यकता के अनुसार निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
मैट्रिक का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
इंटर का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
स्नातक का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
स्नातकोत्तर का प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र, जहां आवश्यक हो
B.Ed. प्रमाण पत्र एवं अंकपत्र
अन्य निर्धारित शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र
आवासीय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
BC/EBC अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक Non-Creamy Layer प्रमाण पत्र
दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।