बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ

राज्य सरकार के निर्देश पर RTGS के माध्यम से अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बुधवार को दी।

पटना : राज्य सरकार के निर्देश पर RTGS के माध्यम से अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों में सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। 

वित्तरहित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के खाते में अनुदान की राशि RTGS के माध्यम से भेजना प्रारंभ कर दिया गया है - BSEB

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत बुधवार से वित्तरहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के खाते में अनुदान की राशि आरटीजीएस के माध्यम से भेजना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरटीजीएस द्वारा अनुदान वितरण की इस पूरी प्रक्रिया को समिति द्वारा आगामी दो दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। बुधवार को पहले दिन अच्छी संख्या में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों को अनुदान राशि सीधे उनके खाते में भेज दी गई है। 

आगामी 2 दिनों में अनुदान भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी - BSEB अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समिति द्वारा वित्तरहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध समिति से प्राप्त सूची एवं संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित पपत्र के आधार पर अनुदान वितरण किया जा रहा है। जिन वित्तरहित संस्थानों के प्रबंध समिति से अनुमोदित सूची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा  प्रतिहस्ताक्षरित पपत्र अभी तक नहीं भेजा गया है। वहां से सूची मंगाई जा रही है और उन्हें भी आगामी दो दिनों में अनुदान भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अनुदान वितरण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, सरल और शिक्षक हितैषी बनाई गई है।


Trending News

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
21 अक्टूबर 2026, 4:58 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
21 अक्टूबर 2026, 4:55 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
21 अक्टूबर 2026, 4:45 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
21 अक्टूबर 2026, 4:38 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
21 अक्टूबर 2026, 4:30 PM