नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आगामी 22 अगस्त को अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) का आयोजन किया जाएगा। एनटीए द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार परीक्षा शहर के आवंटन की जानकारी देने वाली अग्रिम सूचना पर्ची https://exams.nta.nic.in/aiapget/ पर उपलब्ध करा दी गई है। बता दें कि एनटीए, आयुष मंत्रालय/एनसीआईएसएम/एनसीएच की ओर से शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2019 से अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) का आयोजन कर रही है।
एनटीए द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गयी है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/aiapget/ से इसे चेक और डाउनलोड करना होगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा हो सके। एजेंसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।
एजेंसी के द्वारा जानकारी दी गयी है कि यदि किसी उम्मीदवार को AIAPGET - 2026 के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड करने/जांचने में कोई कठिनाई होती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से 011-4075 9000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या aiapget@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से NTA वेबसाइट www.nta.ac.in और https://exams.nta.nic.in/aiapget/ का अवलोकर करते रहें।