बाढ़ : एएनएस कॉलेज बाढ़ के महाविद्यालय के पुनरनिर्मित विह्वल सभागार में संस्थापक प्राचार्य डॉ. सूरज प्रसाद सिंह के नाम पर डॉ. सूरज प्रसाद सिंह स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपराह्न 12:30 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह एवं डॉ. सूरज प्रसाद सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसपी शाही, प्रो. अंजुम अशरफी, डॉ. अविरल पांडेय और महाविद्यालय के सेवा निवृत्त प्रो. विमल कुमार सिंह ने किया।
MMRY जैसी योजनाओं के स्वतंत्र मूल्यांकन और कितने MoU वास्तव में फैक्ट्री में बदले, इसकी वार्षिक सार्वजनिक ट्रैकिंग की जरूरत है
व्याख्यानमाला की पहली कड़ी में मुख्य वक्ता डॉ. अविरल पांडेय, सहायक प्राध्यापक, पटना विश्वविद्यालय, पटना ने 'बिहार के विकास की अगली राह: नीतिगत दुविधाएं और विकल्प' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बिहार के दीर्घकालिक परिवर्तन के लिए पांच छूटी हुई कड़ियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए बड़े पैमाने पर कौशल और अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम की कमी है, छोटी जोत के किसानों के लिए काश्तकारी और भूमि पूलिंग सुधार नहीं होने से 0.39 हेक्टेयर की औसत जोत बड़ी समस्या बनी हुई है, एमएमआरवाई और 15,702 करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी जैसी महंगी सब्सिडी से बुनियादी ढांचे पर खर्च के लिए जगह कम बचती है, शहरी निकायों के पास बढ़ते शहरों के लिए मजबूत स्वतंत्र कर अधिकार नहीं हैं, साथ ही एमएमआरवाई जैसी योजनाओं के स्वतंत्र मूल्यांकन और कितने एमओयू वास्तव में फैक्ट्री में बदले, इसकी वार्षिक सार्वजनिक ट्रैकिंग की जरूरत है।
मंच संचालन इस व्याख्यानमाला के संयोजक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया
मंच संचालन इस व्याख्यानमाला के संयोजक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसपी शाही ने डॉ. सूरज प्रसाद सिंह के जीवन, उनके योगदान और महाविद्यालय के प्रति उनकी सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. सूरज प्रसाद सिंह महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य थे और 1982 तक उन्होंने महाविद्यालय की सेवा की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने सीमित संसाधनों में भी महाविद्यालय की मजबूत नींव रखी, अनुशासन, सादगी और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को ही अपनी पहचान बनाया। उन्हीं के प्रयासों से महाविद्यालय में शिक्षा और संस्कार की जो परंपरा शुरू हुई, वह आज भी जीवित है। प्राचार्य ने कहा कि उनके नाम पर शुरू हुई यह व्याख्यानमाला हर वर्ष विद्यार्थियों को नए विचार, नई दिशा और प्रेरणा देगी।
अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पुस्तकालय की पूर्व में रही महत्ता का भी जिक्र किया
उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यानों से विद्यार्थियों में बिहार और देश के विकास को लेकर समझ और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेगी। अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पुस्तकालय की पूर्व में रही महत्ता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस दौर में पुस्तकालय में पुराने लेखकों की दुर्लभ पुस्तकों की मौजूदगी थी, जो विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का बड़ा स्रोत थी। जो आज भी यहां के पुस्तकालय में मौजूद हैं। इतिहास विभाग के डॉ. संतोष कुमार ने प्राचार्य महोदय के समक्ष महाविद्यालय में योगदान दिया। साथ में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंजुम अशरफी भी मौजूद थे। सर को बहुत-बहुत मुबारकबाद।
पुनरनिर्मित हॉल में पहला कार्यक्रम उन्हीं के नाम से शुरू होना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है
महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ. राजीव रंजन, शिववरत रविदास, डॉ. नीतिका सिंह, डॉ. तापसी दास, डॉ. सोनिया, डॉ. सुमिता शर्मा, डॉ. कारू रजक, डॉ. शिव शंकर दास, डॉ. अनिक भट्टाचार्य, डॉ. कुमुद रंजन ठाकुर, सोनू कुमार, डॉ. संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी और एनएसएस के छात्रों के साथ विपिन नौटियाल, डॉ. मो जमीर रजा, डॉ. अनुज कुमार और केशव कुमार का सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. अरुण प्रसाद सिंह और डॉ. अशोक कुमार भी सभागार में मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष विजय कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और इस व्याख्यानमाला के सफल आयोजन के लिए अमरेंद्र प्रताप सिंह की विशेष रूप से सराहना की। पुनरनिर्मित हॉल में पहला कार्यक्रम उन्हीं के नाम से शुरू होना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
पटना से अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट