शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, ताश के पत्तों की तरह बिखरे स्टॉक

शेयर बाजार में एक बार फिर क्रैश देखने को मिला है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बिखर गए।

मुंबई : शेयर बाजार में एक बार फिर क्रैश देखने को मिला है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बिखर गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स खुलते ही 700 अंकों का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा फिसल गया। बाजार में आए इस भूचाल के बीच मारुति, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बीईएल जैसे बड़े शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए।  

Sensex-Nifty हुए धड़ाम

गुरुवार को शेयर बाजार में खुलते ही तबाही का मंजर देखने को मिला है। बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 73,709 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 73,343 के लेवल पर खुला और फिर अचानक इसके गिरने की रफ्तार तेज हो गई। महज पांच मिनट में ही 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 73,005 पर आ गया।  

NSE निफ्टी की करें, तो ये इंडेक्स भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखाई दिया

दरअसल, बात एनएसई निफ्टी की करें, तो ये इंडेक्स भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखाई दिया। अपने पिछले कारोबारी बंद 22,811 की तुलना में ये 22,687 पर ओपन हुआ। इसके बाद 50 शेयरों वाले इस इंडेक्स के फिसलने की रफ्तार भी तेज हो गई और ये 22,557 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया।