SBI ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, बैंक ने माना-हुआ साइबर अटैक, ऐसे बरतें सावधानी?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों का डेटा चोरी का मामला सामने आया है। SBI ने भी साइबर अटैक में ग्राहकों का डेटा चोरी होने की बात स्वीकार की है। बैंक की शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने का पता चला है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के  ग्राहकों के लिए काम की खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों का डेटा चोरी का मामला सामने आया है। SBI ने भी साइबर अटैक में ग्राहकों का डेटा चोरी होने की बात स्वीकार की है। बैंक की शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने का पता चला है। बैंक जांच कर रहा है कि यह डेटा लीक कितने बड़े पैमाने पर हुआ है। 

दरअसल एसबीआई के मुताबिक शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर पाई गई है। इसमें ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, घर के पते, बैंक शाखा और ग्राहक सूचना फाइल से जुड़े पहचान नंबर, लीड आईडी और कर्ज से जुड़े रिकॉर्ड  जैसी जानकारियां डार्क वेब पर मिलने का पता चला है। इस खबर के बाद बैंक जांच पड़ताल में जुट गई है। 

SBI का कहना है कि साइबर अटैक की इस घटना से उसकी मुख्य बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय प्रदर्शन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।  डार्क वेब पर 3,897 ग्राहकों की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद SBI ने साइबर अटैक से निपटने और संभावित नुकसान को सीमित करने के लिए अपने सेफ्टी प्रोटोकॉल लागू किए।  SBI अब डेटा की प्रामाणिकता, उसके स्रोत और ग्राहकों पर पड़ सकने वाले असर का पता लगा रहा है।    

बैंक के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच की जरूरत है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सामने आए रिकॉर्ड असली हैं या नहीं, डेटा कहां से आया और कितनी जानकारी लीक हुई है।  भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और नियमों के मुताबिक जरूरी कदम उठाएगा।

इससे पहले सिरियसिम (Siriusim) नाम के एक हैकर ग्रुप का दावा सामने आया था। इस ग्रुप ने डार्क वेब के ब्रीचफोरम्स (BreachForums) प्लेटफॉर्म पर दावा किया था। इससे पहले जुलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा ने डेटा लीक की बात स्वीकार की थी। जब बैंकिंग सेक्टर में साइबर सुरक्षा और ग्राहकों की निजी जानकारी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। ऐसे में ये खबर चिंता करने वाली है।

Trending News

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
21 अक्टूबर 2026, 4:58 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
21 अक्टूबर 2026, 4:55 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
21 अक्टूबर 2026, 4:45 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
21 अक्टूबर 2026, 4:38 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
21 अक्टूबर 2026, 4:30 PM